scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमखेलभारत पहली पारी में 153 रन पर सिमटा, 98 रन की बढ़त हासिल की

भारत पहली पारी में 153 रन पर सिमटा, 98 रन की बढ़त हासिल की

Text Size:

केपटाउन, तीन दिसंबर ( भाषा ) दक्षिण अफ्रीका को 55 रन पर समेटने के बाद भारत बुधवार को यहां दूसरे और आखिरी टेस्ट के शुरूआती दिन पहली पारी में 153 रन पर आउट हो गया जिससे उसने 98 रन की बढ़त हासिल की।

भारत के चाय तक चार विकेट पर 111 रन थे लेकिन चाय के बाद उसने 153 रन के स्कोर पर बाकी बचे छह विकेट गंवा दिये।

भारत के लिए तीन बल्लेबाज दोहरे अंक तक पहुंचे जिसमें विराट कोहली ने सर्वाधिक 46 रन बनाये।

दक्षिण अफ्रीका के लिए कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और नानड्रे बर्गर ने तीन तीन विकेट चटकाये।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments