scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमखेलआईआईएस बेल्लारी ने 23 खिलाड़ियों को निष्कासित किया, अब निगाहें डोपिंग रोधी एजेंसी से सहयोग लेने पर

आईआईएस बेल्लारी ने 23 खिलाड़ियों को निष्कासित किया, अब निगाहें डोपिंग रोधी एजेंसी से सहयोग लेने पर

Text Size:

बेंगलुरु, 10 जनवरी (भाषा) जेएसडब्ल्यू ‘इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स’ (आईआईएस) ने हाल में कर्नाटक के बेल्लारी स्थित अपने सेंटर के परिसर के अंदर सीरींज मिलने के बाद 23 खिलाड़ियों को निष्कासित कर दिया और अब उसकी निगाहें डोपिंग रोधी एजेंसी जैसे वाडा और नाडा के साथ सहयोग लेने पर लगी हैं।

ये खिलाड़ी विभिन्न खेलों के थे और उन्हें पिछले साल अक्टूबर में परिसर से बाहर कर दिया गया।

आईआईएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रूशदी वार्ले ने पीटीआई को एक बयान में कहा, ‘‘हमें परिसर के अंदर कुछ सीरींज मिली थी और खिलाड़ियों को आईएसएस की कड़ी आंतरिक नीतियों का पालन नहीं करने के लिए अनुशासनात्मक आधार पर निष्कासित कर दिया गया। ’’

वार्ले ने कहा कि आईआईएस अपने सेंटर में डोपिंग रोकने के लिए प्रतिबद्ध है और खिलाड़ियों पर नजर रखने के लिए कड़े कदम उठाये गये हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह की घटनायें खिलाड़ियों के सामने उदाहरण पेश करेंगी कि आईआईएस में किसी भी तरह की धोखाधड़ी की कोई जगह नहीं है। ’’

उन्होंने कहा कि आईआईएस राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) और विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) से सहयोग मांगने की योजना बना रहा है कि वह डोप जांच कराकर अधिक प्रभावी ढंग से इस तरह की घटनाओं से बच सकें।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments