scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमखेलअपने से ज्यादा देश के लिये विश्व कप जीतना चाहते थे : क्रिकेटर क्रांति गौड़

अपने से ज्यादा देश के लिये विश्व कप जीतना चाहते थे : क्रिकेटर क्रांति गौड़

Text Size:

भोपाल, सात नवंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को भारत की विश्व कप विजेता क्रिकेट टीम की सदस्य क्रांति गौड़ को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की ।

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के घुवारा गांव की तेज गेंदबाज क्रांति के माता पिता और कोच को भी सम्मानित किया गया ।

यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर आयोजित किया गया । गौड़ ने इस मौके पर लोगों से बात करके विश्व कप में खिताबी जीत की यादों को ताजा किया ।

उन्होंने कहा ,‘‘ विश्व कप जीतना हमारे और पूरे देश के लिये गर्व का पल था । हमें खुद से ज्यादा देश के लिये जीतना था । मैने अपने परिवार और बुंदेलखंड का नाम रोशन किया है जिसकी मुझे खुशी है ।’’

फिटनेस के बारे में पूछने जाने पर उन्होंने कहा ,‘‘ हम इसका ध्यान रखते हैं कि क्या खाना है और क्या नहीं खाना है । आत्म संयम बहुत महत्वपूर्ण है।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में हुई मुलाकात के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा । प्रधानमंत्री ने हमें कहा कि हमें वर्तमान में जीना चाहिये । बिहार में चुनाव चल रहे हैं लेकिन मैं आपसे बात कर रहा हूं । इससे मुझे काफी प्रेरणा मिली ।’’

भाषा मोना नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments