scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमखेलहोवलैंड ने एचडब्ल्यूसी में अपने खिताब का बचाव किया

होवलैंड ने एचडब्ल्यूसी में अपने खिताब का बचाव किया

Text Size:

नसाउ, पांच दिसंबर (भाषा) विक्टर होवलैंड ने अंतिम दौर में तीन अंडर 69 के स्कोर के साथ रविवार को यहां लगातार दूसरे साल हीरो विश्व चैलेंज (एचडब्ल्यूसी) गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।

होवलैंड ने अंतिम दौर में पांच बर्डी और दो बोगी की। उनका कुल स्कोर 16 अंडर रहा।

नॉर्वे के होवलैंड ने अमेरिका के स्कॉटी शेफलर को दो शॉट से पछाड़कर खिताब अपने नाम किया। वह दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी टाइगर वुड्स के बाद एचडब्ल्यूसी में लगातार दो खिताब जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं।

शेफलर ने अंतिम दौर में चार अंडर 68 के स्कोर से कुल 14 अंडर का स्कोर बनाया।

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments