झांसी, 21 अक्टूबर (भाषा) हॉकी हरियाणा ने हॉकी मध्यप्रदेश को डिविजन ए फाइनल में 2 . 1 से हराकर 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरूष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप जीत ली ।
मध्यप्रदेश के लिये मोहम्मद जायद खान ने 14वें मिनट में फील्ड गोल किया लेकिन दूसरे क्वार्टर में नवराज सिंह ने 21वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर बराबरी का गोल दागा ।
जोगिंदर सिंह ने 50वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर हरियाणा का दूसरा गोल किया ।
हरियाणा ने सेमीफाइनल में पंजाब को शूटआउट में 4 . 2 से हराया था । निर्धारित समय तक स्कोर 3 . 3 से बराबर रहने पर मैच शूटआउट में खिंचा ।
मध्यप्रदेश ने दूसरे सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश को 5 . 3 से हराया था ।
तीसरे स्थान के मुकाबले में उत्तर प्रदेश हॉकी ने हॉकी पंजाब को 3 . 1 से हराया ।
भाषा मोना सुधीर
सुधीर
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.