नागोया, 21 अक्टूबर (भाषा ) भारत के दिलीप गावित ने एशियाई पैरा खेलों में पुरूषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि भारत के ही मोहम्मद मोर्सिंगनाकथ को रजत पदक मिला ।
गावित ने 10 . 69 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण हासिल किया । वहीं मोर्सिंगनाकथ ने 10 . 72 सेकंड का समय निकाला । चीन के कांगजुन शि ने 10 . 80 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता ।
टी47 उन खिलाड़ियों के लिए है जिनके शरीर के ऊपरी हिस्से के एक तरफ कोई कमी होती है जिसके कारण संतुलन और तालमेल में कम से मध्यम स्तर की असंतुलित चुनौतियां आती हैं।
भाषा मोना सुधीर
सुधीर
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.