scorecardresearch
Wednesday, 21 October, 2026
होमखेलपहली राष्ट्रमंडल कबड्डी चैंपियनशिप अहमदाबाद में 23 अक्टूबर से

पहली राष्ट्रमंडल कबड्डी चैंपियनशिप अहमदाबाद में 23 अक्टूबर से

Text Size:

अहमदाबाद, 21 अक्टूबर (भाषा) अहमदाबाद 23 से 31 अक्टूबर तक पहली राष्ट्रमंडल कबड्डी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। नौ दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में 13 देश हिस्सा लेंगे।

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी महासंघ (आईकेएफ) की स्वीकृति से भारतीय एमेच्योर कबड्डी महासंघ (एकेएफआई) द्वारा आयोजित इस चैंपयिनशिप में 23 टीम और 400 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के दौरान 62 मुकाबले होंगे।

चैंपियनशिप की औपचारिक घोषणा बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में की गई।

भारतीय पुरुष टीम की कप्तानी सुरजीत सिंह करेंगे जबकि महिला टीम की कमान निधि शर्मा संभालेंगी।

इस प्रतियोगिता में भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, नाइजीरिया, कीनिया, तंजानिया, कनाडा, सिंगापुर, मलेशिया, युगांडा, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें हिस्सा लेंगी।

दोनों वर्गों के सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को खेले जाएंगे जबकि फाइनल मुकाबले 31 अक्टूबर को होंगे।

एकेएफआई के सचिव जितेंद्र प्रण सिंह ठाकुर ने एक बयान में कहा, ‘‘अहमदाबाद में पहली राष्ट्रमंडल कबड्डी चैंपियनशिप की मेजबानी करना भारतीय कबड्डी के लिए गर्व का क्षण है।’’

भाषा सुधीर मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments