scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमखेलदिल्ली 25 से 27 अप्रैल तक एशियाई योगासन खेल चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा

दिल्ली 25 से 27 अप्रैल तक एशियाई योगासन खेल चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) भारत 25 से 27 अप्रैल तक इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में दूसरी एशियाई योगासन खेल चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।

इस चैंपियनशिप का आयोजन योगासन भारत द्वारा खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के सहयोग से किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में 21 एशियाई देशों के कुल 170 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जबकि 40 तकनीकी अधिकारी और 30 टीम मैनेजर और कोच इसका हिस्सा होंगे।

यह चैंपियनशिप चार आयु वर्ग 10 से 18, 18 से 28, 28 से 35 और 35 से 45 वर्ष में आयोजित की जाएगी।

योगासन भारत के अध्यक्ष उदित सेठ ने मंगलवार को यहां प्रतियोगिता के लिए ‘थीम सॉन्ग’ और शुभंकर के अनावरण के दौरान कहा, ‘‘यह योगासन खेल के लिए बड़ी उपलब्धि है क्योंकि हम भारत में एशियाई चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहे हैं और अपने खेल के लिए एक वैश्विक मंच स्थापित कर रहे हैं। भारतीय टीम को मेरी शुभकामनाएं क्योंकि यह ऐतिहासिक क्षण प्रतिस्पर्धी खेलों में जीवन भर गूंजता रहेगा।’’

इस कार्यक्रम में एशियाई योगासन के अध्यक्ष संजय मालपानी और विश्व योगासन के महासचिव जयदीप आर्य भी शामिल हुए।

चैंपियनशिप का पहला सत्र 2022 में थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित किया गया था।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments