scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमखेलसिडको ओपन: पाटिल और अहलावत संयुक्त रूप से शीर्ष पर

सिडको ओपन: पाटिल और अहलावत संयुक्त रूप से शीर्ष पर

Text Size:

नवी मुंबई, 18 दिसंबर (भाषा) रोहन ढोले पाटिल तीसरे दौर में सात अंडर 64 के शानदार स्कोर से बृहस्पतिवार को यहां सिडको ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में तीसरे दौर के बाद वीर अहलावत के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।

अपने पहले खिताब की तलाश में जुटे पाटिल ने छह अंडर 65 के पिछले कोर्स रिकॉर्ड में सुधार किया जो अहलावत ने पहले दौर में बनाया था और फिर दूसरे दौर में उसकी बराबरी की थी।

अहलावत ने तीसरे दौर में दो ओवर 73 का खराब स्कोर बनाया।

अहलावत और पाटिल का कुल स्कोर 10 अंडर 203 है।

नेपाल के सुभाष तमांग (65) कुल नौ अंडर 204 के स्कोर से तीसरे स्थान पर हैं।

इटली के माइकल ओर्टोलानी (72) आठ अंडर 205 के कुल स्कोर से चौथे पायदान पर हैं।

भाषा सुधीर मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments