scorecardresearch
Thursday, 1 October, 2026
होमखेलचिकिता एशियाई खेलों में पदकों की हैट्रिक से चूकीं, क्वार्टर फाइनल में हारीं

चिकिता एशियाई खेलों में पदकों की हैट्रिक से चूकीं, क्वार्टर फाइनल में हारीं

Text Size:

नागोया, एक अक्टूबर (भाषा) भारतीय तीरंदाज चिकिता तनीपार्थी की एशियाई खेलों में पदकों की हैट्रिक बनाने की उम्मीद टूट गई जब बृहस्पतिवार को यहां उन्हें महिला कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

चिकिता ने बुधवार को महिला टीम और मिश्रित टीम कंपाउंड स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते थे। लेकिन अंतिम आठ के मुकाबले में उन्हें इंडोनेशिया की नुरिसा दियान अशरीफाह के हाथों 143-144 (29-30, 29-30, 29-29, 29-26, 27-27) से हार मिली।

चिकिता क्वार्टर फाइनल में लय हासिल नहीं कर सकीं और पांच चरण में से केवल एक चरण ही जीत पाईं।

पांचवें चरण के पहले शॉट में आठ अंक हासिल करने का चिकिता को खामियाजा भुगतना पड़ा और अंततः उन्होंने एक अंक के अंतर से मुकाबला गंवा दिया।

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments