scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमखेलएशियाई खेल 2026 : आईओए कोषाध्यक्ष यादव बने दल प्रमुख, शरत कमल होंगे उप दल प्रमुख

एशियाई खेल 2026 : आईओए कोषाध्यक्ष यादव बने दल प्रमुख, शरत कमल होंगे उप दल प्रमुख

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर (भाषा) भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के कोषाध्यक्ष और राष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष सहदेव यादव को अगले वर्ष होने वाले एशियाई खेलों के लिए दल प्रमुख नियुक्त किया गया है जिनका आयोजन जापान के आइची-नागोया में 23 सितंबर से आठ अक्टूबर 2026 तक होगा।

भारत के सबसे सफल पुरुष टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल को उप दल प्रमुख बनाया गया है। वह खेल मंत्रालय द्वारा बनाई गई 15 सदस्यीय समिति का हिस्सा होंगे जो इन खेलों की तैयारियों की निगरानी करेगी।

समिति के अध्यक्ष खेल सचिव होंगे जबकि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा सह अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगी।

अन्य प्रमुख सदस्यों में लंदन ओलंपिक पदक विजेता और मिशन ओलंपिक इकाई (एमओसी) के सदस्य गगन नारंग शामिल हैं जो पिछले वर्ष पेरिस ओलंपिक में भारत के दल प्रमुख भी थे।

पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी वीरेन रासकिन्हा को भी एमओसी का सदस्य बनाया गया है।

अन्य सदस्यों में संयुक्त सचिव (खेल) कुणाल, खेलो इंडिया के संयुक्त सचिव विनील कृष्णा, आईओ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रघु अय्यर, हांगझोउ एशियाई खेलों के दल प्रमुख बीएस बाजवा, लक्षित एशियाई खेल ग्रुप के विभाग प्रमुख, भारतीय खेल प्राधिकरण के टीम के कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शामिल हैं।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments