scorecardresearch
Wednesday, 21 October, 2026
होमखेलअमित मिश्रा स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े

अमित मिश्रा स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (भाषा) भारत के पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा बुधवार को स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ गए।

आईपीएल के अनुभवी खिलाड़ी मिश्रा खिलाड़ी के तौर पर 10 सत्र तक दिल्ली की फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे। वह आईपीएल में लखनऊ सुपर जाइंट्स, डेक्कन चार्जर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी खेल चुके हैं।

मिश्रा ने भारत के लिए 22 टेस्ट, 36 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

यह 43 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर दिल्ली कैपिटल्स के हाई-प्रोफाइल सहयोगी स्टाफ से जुड़ेगा जिसमें मुख्य कोच सौरव गांगुली, सहायक कोच युवराज सिंह और तेज गेंदबाजी कोच चामिंडा वास शामिल हैं।

भाषा सुधीर मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments