काहिरा, 31 जनवरी (भाषा) पेरिस ओलंपिक कोटा विजेता अखिल श्योराण ने बुधवार को यहां पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में कांस्य पदक जीतकर अपने करियर का दूसरा व्यक्तिगत आईएसएसएफ (अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ) विश्व कप का पदक जीता।
क्वालिफिकेशन में 589 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहने वाले अखिल ने आठ खिलाड़ियों के 45 निशाने के फाइनल में 451.8 का स्कोर किया।
चेक गणराज्य के अनुभवी जिरी प्रिविरत्स्की ने 462.9 अंक के साथ स्वर्ण जबकि दो बार के विश्व चैम्पियन फ्रांस के रोमेन औफ्रेरे (460.5 अंक) ने रजत पदक जीता।
अखिल के इस प्रयास का मतलब यह हुआ कि भारत ने सत्र के शुरुआती विश्व कप चरण को छह पदक के साथ अपने अभियान का खत्म किया।
भारतीय निशानेबाजों ने दो स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक के साथ तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।
भाषा आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.