scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमखेलअदिति अशोक पहले दौर के बाद संयुक्त 59वें स्थान पर

अदिति अशोक पहले दौर के बाद संयुक्त 59वें स्थान पर

Text Size:

लॉस एंजिलिस, 17 अप्रैल (भाषा) भारत की शीर्ष महिला गोल्फर अदिति अशोक ने लॉस एंजिलिस में अपने सप्ताह की शुरुआत दो अंडर 70 के स्कोर के साथ की लेकिन इसके बावजूद वह एलपीजीए टूर की जेएम ईगल एलए चैंपियनशिप में संयुक्त 59वें स्थान पर हैं।

अदिति ने अपने राउंड की शुरुआत फ्रंट नाइन से की और आठवें होल पर बोगी करने से पहले सात पार स्कोर बनाए।

अदिति ने इसके बाद 11वें, 16वें और 18वें होल पर बर्डी बनाकर अच्छी वापसी की।

यह भारतीय खिलाड़ी शीर्ष पर चल रही चिज़ी इवाई से सात शॉट पीछे है जिन्होंने नौ अंडर 63 का शानदार स्कोर बनाया।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments