scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमखेलदक्षिण अफ्रीका के दूसरी पारी में तीन विकेट पर 62 रन, भारत से अब भी 36 रन पीछे

दक्षिण अफ्रीका के दूसरी पारी में तीन विकेट पर 62 रन, भारत से अब भी 36 रन पीछे

Text Size:

केपटाउन, तीन दिसंबर ( भाषा ) दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 55 रन पर ढेर होने के बाद बुधवार को यहां दूसरे और आखिरी टेस्ट के शुरूआती दिन दूसरी पारी में स्टंप तक तीन विकेट पर 62 रन बनाये जिससे वह भारत से अब भी 36 रन से पिछड़ रही है।

ऐडन मार्कराम 36 और डेविड बेडिंघम सात रन बनाकर खेल रहे हैं।

भारत पहली पारी में 153 रन पर आउट हो गया जिससे उसने 98 रन की बढ़त हासिल की थी।

इससे पहले मोहम्मद सिराज के छह विकेट की बदौलत भारत ने सुबह के सत्र में दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 55 रन पर समेट दिया था।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments