बेंगलुरू, 14 जनवरी ( भाषा ) बेंगलुरू एफसी ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल के मैच में ओडिशा एफसी को 3 . 1 से हरा दिया ।
रोहित कुमार ने पहला गोल किया जबकि रॉय कृष्णा ने दूसरा गोल दागा । ओडिशा के लिये दूसरे हाफ में डिएगो मौरिसियो ने गोल किया लेकिन मेजबान टीम के लिये पाब्लो पेरेज ने गोल कर दिया ।
इस सत्र में पहली बार बेंगलुरू ने दो से अधिक गोल किये हैं ।
अब बेंगलुरू का सामना 18 जनवरी को जमशेदपुर से होगा जबकि ओडिशा की टीम एटीके मोहन बागान से 28 जनवरी को खेलेगी ।
भाषा मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.