scorecardresearch
Friday, 8 May, 2026
होमरिपोर्ट80 साल से ज्यादा उम्र के राशन कार्डधारियों को घर तक राशन पहुंचाने की कोशिश करेंगे: मंत्री अशोक चौधरी

80 साल से ज्यादा उम्र के राशन कार्डधारियों को घर तक राशन पहुंचाने की कोशिश करेंगे: मंत्री अशोक चौधरी

पदभार संभालने के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार के करोड़ों लोगों के जीवन से सीधे जुड़ा हुआ विभाग है.

Text Size:

पटना: खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के नए मंत्री अशोक चौधरी ने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया. इस दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया.

विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, विशेष सचिव विभूति रंजन चौधरी, बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक सुनील कुमार, संयुक्त सचिव रवीन्द्र कुमार और विशेष कार्य पदाधिकारी सृष्टि प्रिया समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

पदभार संभालने के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार के करोड़ों लोगों के जीवन से सीधे जुड़ा हुआ विभाग है.

उन्होंने कहा कि राज्य में राशन कार्ड लाभार्थियों की संख्या 8 करोड़ से ज्यादा है और विभाग की कोशिश रहेगी कि 80 साल से ऊपर के बुजुर्ग राशन कार्डधारियों को उनके घर तक राशन पहुंचाया जाए.

मंत्री ने कहा कि कोई भी जरूरतमंद और योग्य परिवार राशन कार्ड से वंचित न रहे, इसके लिए भी काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि विभाग आगे भी उपभोक्ताओं के हित में लगातार काम करता रहेगा.

इस मौके पर मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं और कामकाज की जानकारी ली और जरूरी निर्देश भी दिए.

share & View comments