scorecardresearch
Thursday, 2 July, 2026
होमरिपोर्टलखनऊ में 3 से 5 जुलाई तक होगा उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026

लखनऊ में 3 से 5 जुलाई तक होगा उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026

800 से अधिक आम की प्रजातियां होंगी प्रदर्शित, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे शुभारंभ

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 3 से 5 जुलाई तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर में ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026’ का आयोजन किया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ करेंगे. उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि महोत्सव में 7 श्रेणियों और 56 वर्गों में 800 से अधिक आम की प्रजातियों का प्रदर्शन किया जाएगा. 4 जुलाई को जन भवन में आम क्रेता-विक्रेता सम्मेलन भी आयोजित होगा.

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के उद्यान विभागों के प्रतिनिधि, प्रगतिशील बागवान और निर्यातक महोत्सव में भाग लेंगे. बच्चों के लिए आम खाने और आम से बने व्यंजनों की प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी. बागवानों के लिए आधुनिक तकनीक, विपणन और कीट नियंत्रण पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी.

मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में आम उत्पादन में पहले स्थान पर है. प्रदेश में 3.27 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में 61.96 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन होता है. उन्होंने बताया कि आम का निर्यात लगातार बढ़ रहा है और प्रदेश का दशहरी, लंगड़ा, चौसा, आम्रपाली सहित कई प्रसिद्ध किस्मों का निर्यात ब्रिटेन, यूएई, जापान, रूस और अन्य देशों में किया जा रहा है.

share & View comments