scorecardresearch
Sunday, 21 June, 2026
होमरिपोर्टयोग से स्वस्थ मध्यप्रदेश और विकसित भारत का संकल्प: मोहन यादव

योग से स्वस्थ मध्यप्रदेश और विकसित भारत का संकल्प: मोहन यादव

सीएम के ब्लॉग में योग को जनआंदोलन बनाने, हर घर योग अभियान और जनवरी 2027 में वैश्विक योग सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा.

Text Size:

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लिखे अपने ब्लॉग में योग को स्वस्थ, संतुलित और समृद्ध जीवन का आधार बताते हुए प्रदेशवासियों से इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि भारत की सनातन योग परंपरा आज विश्व मानवता के कल्याण का माध्यम बन चुकी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है.

यादव ने बताया कि प्रदेश में “घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग” अभियान चलाया जा रहा है और 800 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, स्वास्थ्य केंद्रों तथा चिकित्सालयों में नियमित योग गतिविधियां संचालित हो रही हैं. उन्होंने कहा कि इंदौर में 35 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने सामूहिक योग कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है. मुख्यमंत्री ने जनवरी 2027 में “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य और एक चेतना” विषय पर वैश्विक सम्मेलन आयोजित करने की भी घोषणा की.

share & View comments