scorecardresearch
Friday, 14 August, 2026
होमरिपोर्टभोपाल में भव्य तिरंगा यात्रा, CM मोहन यादव ने किया 2027 को ‘युवा वर्ष’ घोषित

भोपाल में भव्य तिरंगा यात्रा, CM मोहन यादव ने किया 2027 को ‘युवा वर्ष’ घोषित

हजारों युवाओं ने बाइक और पैदल यात्रा में लिया हिस्सा, जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

Text Size:

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 14 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लिया. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी नगर से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. चारों ओर तिरंगे और देशभक्ति गीतों के बीच पूरा इलाका भारत माता के जयकारों से गूंज उठा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि देश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्राओं में से एक है. इसका उद्देश्य राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव वैश्विक स्तर पर लगातार बढ़ रहा है.

इस दौरान मुख्यमंत्री का सादगी भरा अंदाज भी देखने को मिला. उन्होंने बच्चों से मुलाकात की, उनके साथ सेल्फी ली और कुछ देर गाड़ी से उतरकर लोगों के बीच पैदल भी चले.

मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि वर्ष 2027 को मध्यप्रदेश में ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और संकल्प के साथ देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा.

कर्म श्री संस्था की ओर से आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में बाइकर्स शामिल हुए. रास्ते में लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया. स्कूलों के बच्चों ने भी तिरंगा लहराकर यात्रा का अभिवादन किया.

share & View comments