scorecardresearch
Tuesday, 19 May, 2026
होमरिपोर्टमिर्जापुर में ‘लव जिहाद गैंग’ चलाने के आरोप में 10 पर गैंगस्टर की कार्रवाई

मिर्जापुर में ‘लव जिहाद गैंग’ चलाने के आरोप में 10 पर गैंगस्टर की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए पर्याप्त सबूत मिले हैं. साथ ही अपराध से अर्जित संपत्ति को चिह्नित कर गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी.

Text Size:

मिर्जापुर: महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मिर्जापुर में कथित ‘जिम जिहाद’ मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस ने मौलवी खलीलु रहमान, जिम ट्रेनर इमरान खान समेत 10 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

मिर्जापुर के एएसपी नितेश सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देश पर जिले में अपराधियों, इनामी बदमाशों, गो-तस्करों और धर्म परिवर्तन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि 19 जनवरी 2026 को एक महिला की शिकायत पर थाना कोतवाली देहात में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था. जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर मामले में आईटी एक्ट समेत कई अन्य गंभीर धाराएं भी जोड़ी गईं.

पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया कि गैंग लीडर इमरान खान अपने साथियों के साथ मिलकर जिम में आने वाली हिंदू लड़कियों को ट्रेनिंग देने के बहाने अपने जाल में फंसाता था. आरोप है कि उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए जाते थे, आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता था और जबरन धर्म परिवर्तन कराया जाता था.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए पर्याप्त सबूत मिले हैं. साथ ही अपराध से अर्जित संपत्ति को चिह्नित कर गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी.

सभी आरोपी फिलहाल मिर्जापुर जिला जेल में बंद हैं.

share & View comments