scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमरिपोर्टनरयावली में सीएम मोहन यादव ने 58 करोड़ की विकास सौगात दी, कांग्रेस पर साधा निशाना

नरयावली में सीएम मोहन यादव ने 58 करोड़ की विकास सौगात दी, कांग्रेस पर साधा निशाना

सागर जिले के नरयावली में 98 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन, सांदीपनि विद्यालय का उद्घाटन भी किया गया.

Text Size:

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सागर जिले के नरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से 98 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया. उन्होंने सांदीपनि विद्यालय का उद्घाटन किया और छात्रों से संवाद कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और कन्या पूजन से हुई.

सीएम ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उसकी तुलना कौरवों से की और महिला आरक्षण बिल को लेकर द्रौपदी चीरहरण की घटना का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की दिशा में काम कर रही है.

उन्होंने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड में पानी की समस्या खत्म होगी. साथ ही किसानों को सस्ती बिजली, बढ़ा हुआ एमएसपी और विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. सीएम ने कहा कि सांदीपनि विद्यालय प्राइवेट स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं और यह क्षेत्र शिक्षा का नया केंद्र बन रहा है.

share & View comments