scorecardresearch
Sunday, 10 May, 2026
होमरिपोर्टमध्यप्रदेश में 1763 करोड़ से बनेंगी 963 सड़कें, सीएम मोहन यादव ने किया शुभारंभ

मध्यप्रदेश में 1763 करोड़ से बनेंगी 963 सड़कें, सीएम मोहन यादव ने किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV के तहत 987 बसाहटों को मिलेगा बेहतर सड़क संपर्क

Text Size:

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को सीहोर जिले के भैरूंदा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV और पीएम जनमन योजना का शुभारंभ किया. इस योजना के तहत प्रदेश में 1763 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 2117 किलोमीटर लंबी 963 सड़कों का निर्माण किया जाएगा. इससे प्रदेश की 987 बसाहटों को बेहतर सड़क संपर्क सुविधा मिलेगी.

कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे. दोनों नेताओं ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मध्यप्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क बढ़ने से शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी.

सीहोर जिले में 165 करोड़ रुपये की लागत से 209 किलोमीटर लंबी 81 सड़कें बनाई जाएंगी, जिससे 84 बसाहटें लाभान्वित होंगी.

कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान ने पीएम आवास योजना के तहत 2055 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृति का पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास का महायज्ञ चल रहा है. कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों को ग्रामीण सड़क निर्माण में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया.

share & View comments