scorecardresearch
Thursday, 13 August, 2026
होमराजनीतिसुखबीर बादल पर हमला करने वाला आरोपी हिरासत में, PM मोदी ने हरसिमरत बादल से फोन पर बात की

सुखबीर बादल पर हमला करने वाला आरोपी हिरासत में, PM मोदी ने हरसिमरत बादल से फोन पर बात की

हमलावर के मकसद और उसके बारे में और जानकारी का अभी पता नहीं चल पाया है.

Text Size:

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के नांदेड में गुरुवार को पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल पर कृपाण से हमला करने के बाद हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है.

ANI के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा सांसद और सुखबीर की पत्नी हरसिमरत कौर बादल को फोन किया और उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर के हाथ में चोट लगी है और उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया.

सुखबीर अपने परिवार के साथ बाहर स्थित माता साहिब कौर गुरुद्वारा जाने के लिए नांदेड में थे. नांदेड में गुरुद्वारा नांदेड साहिब स्थित है, जो सिख धर्म के पांच तख्तों यानी धार्मिक केंद्रों में से एक है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुखबीर की सुरक्षा में तैनात एक कर्मचारी भी हमले में घायल हुआ है.

BJP प्रवक्ता आरपी सिंह ने X पर हमले की निंदा की. उन्होंने कहा, “मैं नांदेड में सुखबीर सिंह बादल जी पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं. इस तरह की हिंसा पूरी तरह अस्वीकार्य है और लोकतांत्रिक समाज में इसकी कोई जगह नहीं है… मैं महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी से अपील करता हूं कि वह सुनिश्चित करें कि इस घटना की पूरी और निष्पक्ष जांच हो, हमले के पीछे की परिस्थितियों और मकसद का पता लगाया जाए और जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाए.”

उन्होंने आगे कहा, “राजनीतिक या व्यक्तिगत मतभेद जताने के लिए हिंसा को किसी भी कीमत पर जरिया नहीं बनने दिया जा सकता.”

(इस रिपोर्ट को अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)


यह भी पढ़ें: रेड फोर्ट ब्लास्ट के पीछे अल-कायदा का विंग ‘क्षेत्रीय आतंकी संगठन’ बनकर उभर रहा—UNSC पैनल की चेतावनी


 

share & View comments