scorecardresearch
Thursday, 13 August, 2026
होमरिपोर्टउत्तराखंड में 17 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, 14 और 16-17 अगस्त को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में 17 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, 14 और 16-17 अगस्त को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य आपातकालीन केंद्र ने सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए, संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी के आदेश

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को आवश्यक सावधानियां बरतने और आपदा प्रबंधन की तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

14 अगस्त को देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. चंपावत, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में येलो अलर्ट रहेगा.

15 अगस्त को सभी जिलों में येलो अलर्ट रहेगा. देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना है.

16 अगस्त को चंपावत, बागेश्वर और नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट रहेगा, जबकि कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 17 अगस्त को देहरादून और टिहरी में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट रहेगा.

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, नदी-नालों और जलधाराओं से दूर रहने की अपील की है. आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी गई है.

share & View comments