scorecardresearch
Thursday, 13 August, 2026
होमरिपोर्टउत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में 15 अगस्त को बनेगी ‘वंदे मातरम् वाटिका’, लगाए जाएंगे 150 पौधे

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में 15 अगस्त को बनेगी ‘वंदे मातरम् वाटिका’, लगाए जाएंगे 150 पौधे

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वन विभाग करेगा पौधरोपण, राष्ट्रभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए जनभागीदारी से विकसित होंगी वाटिकाएं.

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के योगी सरकार के मार्गदर्शन में वन विभाग 15 अगस्त को प्रदेश के सभी 75 जिलों में ‘वंदे मातरम् वाटिका’ स्थापित करेगा. राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रत्येक जिले में 150 पौधे लगाए जाएंगे.

वन विभाग के अनुसार, प्रत्येक जिले में एक चयनित स्थान पर वाटिका विकसित की जाएगी. यहां स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल छायादार, फलदार और पर्यावरण संरक्षण में उपयोगी प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे. पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी स्थानीय स्तर पर तय की जाएगी, ताकि वाटिकाएं स्थायी हरित धरोहर बन सकें.

लखनऊ के कुकरैल पिकनिक स्पॉट में वाटिका का विस्तार किया जाएगा. यहां बनाए गए अशोक चक्र की 24 तीलियों के बाहर अशोक के पौधे लगाए जाएंगे. पौधों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग भी की जाएगी.

अधिकारियों के मुताबिक, अभियान में जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, NCC, NSS, युवक और महिला मंगल दलों समेत विभिन्न वर्गों की भागीदारी होगी. भारतीय वन सेवा के वर्तमान और सेवानिवृत्त अधिकारी भी पौधरोपण में हिस्सा लेंगे.

वन विभाग ने कहा कि यह अभियान भावी पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता का संदेश देगा.

share & View comments