नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) बृहस्पतिवार को शाम छह बजे तक पीटीआई-भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी देश और दुनिया के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
प्रादे63 गुजरात लीड मोदी
सरकारी योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने से भेदभाव व तुष्टिकरण की राजनीति होती है समाप्त : मोदी
भरूच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि किसी भी सरकारी योजना में जब शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया जाता है तो इससे ना सिर्फ भेदभाव की गुंजाइश खत्म होती है बल्कि तुष्टीकरण की राजनीति भी समाप्त होती है और ऐसा करने वालों के लिए कोई जगह भी नहीं बचती।
दि36 सीबीआई लीड फर्जी छापा
चंडीगढ़ की कंपनी से पैसे ऐंठने के लिए फर्जी छापेमारी करने वाले चार सीबीआई अधिकारी गिरफ्तार, बर्खास्त
नयी दिल्ली, केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पैसे ऐंठने के लिए चंडीगढ़ में एक कंपनी के यहां फर्जी छापेमारी करने के आरोप में अपने चार सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने के बाद बर्खास्त कर दिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
दि21 सीईसी लीड नियुक्ति
राजीव कुमार अगले सीईसी नियुक्त, 15 मई को संभालेंगे प्रभार
नयी दिल्ली, निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार को बृहस्पतिवार को अगला मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। विधि मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, वह 15 मई को पदभार संभालेंगे। निवर्तमान सीईसी सुशील चंद्रा का कार्यकाल 14 मई को समाप्त हो रहा है।
प्रादे48 राजस्थान तनाव
हनुमानगढ़ के नोहर सहित तीन कस्बों में इंटरनेट सेवा ठप, 32 गिरफ्तार
जयपुर, राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के नोहर कस्बे में कुछ असामाजिक तत्वों ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के एक पदाधिकारी से मारपीट की। पुलिस ने कहा कि कस्बे में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और 32 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि एहतियात के रूप में नोहर के अलावा भादरा व रावतसर कस्बे में इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है।
वि29 श्रीलंका राजपक्षे यात्रा प्रतिबंध
श्रीलंका : पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और 16 अन्य के देश छोड़ने पर लगी रोक
कोलंबो, श्रीलंका की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे, उनके बेटे नमल राजपक्षे और 15 अन्य लोगों के देश छोड़ने पर रोक लगा दी।
दि22 टीका एहतियात खुराक विदेश
विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए कोविड टीके की एहतियाती खुराक के मानदंडों में ढील दी गई
नयी दिल्ली, केंद्र सरकार ने कोविड रोधी टीकों की एहतियाती खुराक के लिए मानदंड में ढील देते हुए बृहस्पतिवार को विदेश यात्रा पर जाने वाले लोगों को निर्धारित नौ महीने की प्रतीक्षा अवधि से पहले ही गंतव्य देश के दिशा-निर्देशों के अनुसार खुराक लेने की अनुमति दे दी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
दि40 आयोग रास चुनाव
15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों पर 10 जून को होंगे चुनाव : निर्वाचन आयोग
नयी दिल्ली, पंद्रह राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होंगे। निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। जून और अगस्त महीने के बीच इन सीटों का प्रतिनिधित्व कर रहे सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
प्रादे56 कश्मीर आतंकवाद
जम्मू-कश्मीर में 168 आतंकवादी सक्रिय, 75 इस साल मारे गए : सेना
जम्मू, जम्मू-कश्मीर में फिलहाल कम से कम 168 आतंकवादी सक्रिय हैं जबकि 75 आतंकवादी इस साल मुठभेड़ में मारे गए । अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अर्थ23 एयर इंडिया सीईओ
कैंपबेल विल्सन एयर इंडिया के सीईओ और प्रबंध निदेशक नियुक्त
मुंबई, टाटा संस ने कैंपबेल विल्सन को अपनी विमानन कंपनी एयर इंडिया का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की घोषणा की है।
वि19 चीन लीड विमान हादसा
चीन में ‘तिब्बत एयरलाइन्स’ के एक विमान में रनवे से उतरने के कारण लगी आग, 40 से अधिक घायल
बीजिंग, चीन के दक्षिण-पश्चिम चोंगकिंग शहर में बृहस्पतिवार को ‘तिब्बत एयरलाइन्स’ के एक विमान में रनवे से उतर जाने के कारण आग लग गई, जिससे 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
वि41 दक्षिण कोरिया-उत्तर कोरिया लीड मिसाइल
उत्तर कोरिया ने समुद्र की तरफ तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं
सियोल, दक्षिण कोरिया का कहना है कि उत्तर कोरिया ने कम दूरी की मारक क्षमता वाली तीन बैलिस्टिक मिसाइलों का समुद्र की तरफ प्रक्षेपण किया है।
खेल8 खेल गोल्फ दीक्षा
दीक्षा डागर को बधिर ओलंपिक में स्वर्ण
कैक्सियास डो सुल (ब्राजील), भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने बधिर ओलंपिक की गोल्फ प्रतियोगिता के फाइनल में अमेरिका की एशलिन ग्रेस को हराकर स्वर्ण पदक जीता। दीक्षा का बधिर ओलंपिक में यह दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने 2017 में रजत पदक जीता था।
द कन्वरसेशन के साथ विशेष अनुबंध के तहत जारी खबरें
वि39 स्वास्थ्य टॉक्सोप्लाज्मा परजीवी
हर तीन में से एक व्यक्ति टॉक्सोप्लाज्मा से संक्रमित, दृष्टिहीन बना सकता है परजीवी
(जस्टिन आर स्मिथ, फ्लिंडर्स विश्वविद्यालय और जे. एम. फुर्टाडो, साओ पाउलो विश्वविद्यालय)
साओ पाउलो, 12 मई (द कन्वरसेशन) टॉक्सोप्लाज्मा गोंडाई आज संभवतः दुनिया में सबसे ज्यादा फैलने वाला परजीवी है। एक अनुमान के मुताबिक हर तीन में से एक व्यक्ति टॉक्सोप्लाज्मा से संक्रमित है। इस घातक परजीवी से संक्रमित होने पर स्थायी रूप से दृष्टिहीन होने का खतरा बढ़ जाता है।
वि42 एआई भगवद गीता
एआई आधारित प्रौद्योगिकी से भगवद गीता के अनुवाद और भावनाओं का विश्लेषण
(रोहिताश चंद्रा, यूएनएसडब्ल्यू सिडनी)
सिडनी, 12 मई (द कन्वरसेशन) मशीन लर्निंग और अन्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) विधियों से वैज्ञानिक और तकनीकी कार्यों में अपार सफलता मिली है। उदाहरण के लिए पूर्वानुमान लगाना कि प्रोटीन के अणु कैसे दोहरे होते हैं या भीड़ में चेहरों को कैसे पहचाना जाता है आदि। हालांकि, मानविकी के लिए इन विधियों के क्रियान्वयन का पूरी तरह से अन्वेषण बाकी है।
भाषा अर्पणा पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.