scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशभरतपुर में युवक, युवती ने पेड़ से लटककर आत्महत्या की

भरतपुर में युवक, युवती ने पेड़ से लटककर आत्महत्या की

Text Size:

जयपुर, 27 फरवरी (भाषा) राजस्थान के भरतपुर में सोमवार को एक युवक और एक युवती ने कथित तौर पर पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

नगर थानाधिकारी हरलाल सिंह ने बताया कि दोनों के शव जिले के सहारनपुर गांव में एक पेड़ से लटके मिले। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

सिंह ने बताया कि मरने वालोंस की पहचान खेमराज (25) और मौसम (18) के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, जिसका उनके परिजनों ने विरोध किया था। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

उन्होंने बताया कि अपराध प्रक्रिया संहिता धारा 174 के तहत मृग दर्ज की गई है।

भाषा पृथ्वी

रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments