scorecardresearch
Wednesday, 21 October, 2026
होमदेशहरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर अमेरिकी दूतावास के पास युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर अमेरिकी दूतावास के पास युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (भाषा) भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नयी दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के पास प्रदर्शन किया और अमेरिका पर केंद्र सरकार को ‘ब्लैकमेल’ करने के प्रयास करने का आरोप लगाया।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग भी की।

युवा कांग्रेस की ओर जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, अमेरिका यौन अपराधों से दोषी एपस्टीन से संबंधित फाइलों का दुरुपयोग कर रहा है, ताकि उसकी मर्जी के मुताबिक व्यापार समझौता हो सके।

विरोध-प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘हरदीप पुरी इस्तीफा दो’ और ‘ब्लैकमेलिंग बंद करो’ जैसे नारे लगाए।

भाषा

हक पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments