नोएडा (उप्र),13 जुलाई (भाषा) नोएडा के थाना जेवर क्षेत्र के कोठेतरिया गांव में एक महिला की कथित तौर पर उसके ससुरालवालों ने दहेज के लिए हत्या कर दी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र के गांव कोठेतरिया में रहने वाले दीपू का विवाह अंजू (21) के साथ कुछ दिन पहले हुआ था।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को अंजू का शव उसके घर पर पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव का पंचनामा कराया तथा उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
उन्होंने बताया कि महिला के परिजन ने दीपू तथा उसकी मां के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
भाषा सं मनीषा शोभना
शोभना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.