scorecardresearch
Tuesday, 21 July, 2026
होमदेशउत्तर प्रदेश में तेंदुए के हमले में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश में तेंदुए के हमले में महिला की मौत

Text Size:

बिजनौर (उप्र), 20 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के हीमपुर दीपा क्षेत्र में सोमवार को जंगल में चारा लेने गई महिला की तेंदुए के हमले में मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि हीमपुर दीपा क्षेत्र के अजुपुरा जट गांव की रहने वाली 50 वर्षीय वीरवती जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी, तभी अचानक खेत से निकले एक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि शोर सुनकर ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर तेंदुआ जंगल में भाग गया।

सूत्रों ने बताया कि तेंदुए के हमले में गम्भीर रूप से घायल वीरवती की मौके पर ही मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि उसके शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

भाषा सं. सलीम रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments