scorecardresearch
Sunday, 4 October, 2026
होमदेशकेरलम में पति की गला घोंटकर हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार

केरलम में पति की गला घोंटकर हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार

Text Size:

कोल्लम, चार अक्टूबर (भाषा) केरलम के कुंडारा के पास अपने घर में पति की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में 48 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी लेखा मैरी ने कथित तौर पर शुक्रवार तड़के वेल्लिमोन के चेरुमूडु स्थित अपने घर में अपने पति 53 वर्षीय राजू एडवर्ड के गले में बेल्ट कसकर उसकी हत्या कर दी।

कुंडारा थाने के अधिकारियों के अनुसार, मैरी ने शुरू में घटना को इस तरह पेश करने की कोशिश की कि उसके पति अचानक घर में गिर पड़े थे।

अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाने में मदद की, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, रिश्तेदारों ने मौत को लेकर संदेह जताया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू की।

पुलिस ने शुरुआत में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

पुलिस ने बताया कि बाद में पोस्टमार्टम जांच में सामने आया कि राजू की मौत दम घुटने के कारण हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि मैरी को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर अपराध कबूल कर लिया।

पुलिस ने कहा कि परिवार और वित्तीय मामलों को लेकर अक्सर होने वाले झगड़ों, जिनमें संपत्ति विवाद भी शामिल थे, के कारण कथित तौर पर यह हत्या हुई।

पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या हत्या से पहले राजू को दवा की अत्यधिक खुराक दी गई थी।

पुलिस ने बताया कि उसके विसरा को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस यह पता लगाने के लिए जांच कर रही है कि क्या मैरी को अपने पति की हत्या करने में किसी और से मदद मिली थी।

अधिकारियों ने बताया कि कुंडारा पुलिस ने मैरी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है और मामले के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

भाषा तान्या नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments