बीड, 22 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले में सोना और नकदी की चोरी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि चोरी का सोना और नकदी आदि बरामद कर लिए गए हैं जिनकी कुल कीमत करीब 2.5 लाख रुपये है।
उन्होंने बताया कि स्थानीय अपराध शाखा ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर गोरे बस्ती इलाके से महिला को पकड़ा। सूचना मिली थी कि वह चोरी का सोना बेचने के लिए वहां आने वाली है।
उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी और अन्य अपराधों का मामला शिवाजीनगर पुलिस थाने में दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गई थी।
अधिकारी ने कहा, ‘महिला के पास से 17 ग्राम सोना और नकदी बरामद की गई है।’’
भाषा अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.