लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, देश के गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई प्रमुख नेताओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामना और बधाई दी.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.’’
मोदी ने पोस्ट में कहा, ‘‘राज्य की प्रगति के लिए उनका योगदान सराहनीय है. उन्होंने हमेशा लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया है. उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.’’
Best wishes to Uttar Pradesh Chief Minister, Yogi Adityanath Ji on his birthday. His work towards the state’s progress is noteworthy. He has always focused on improving the quality of life for people and ensuring all-round growth. Praying for his long and healthy life.…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2026
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा, ‘‘उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामना. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए ऊर्जा प्रदान करने की कामना करता हूं.’’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए ऊर्जा प्रदान करने की कामना करता हूँ।@myogiadityanath
— Nitin Nabin (@NitinNabin) June 5, 2026
गृह मंत्री अमित शाह ने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की ‘डबल इंजन’ सरकार सुशासन और जनकल्याण के नए मापदंड स्थापित कर रही है.’’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार सुशासन और जनकल्याण के नए मापदंड स्थापित कर रही है।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।— Amit Shah (@AmitShah) June 5, 2026
उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं.’’
रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय एवं कर्मठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.’’
सिंह ने पोस्ट में कहा, ‘‘उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सुशासन, सुरक्षा, विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं. उनके दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप आज उत्तर प्रदेश प्रगति और समृद्धि के पथ पर तेज गति से अग्रसर है.’’
Warm wishes to everyone on World Environment Day. Under the visionary leadership of Prime Minister Shri @narendramodi Ji, India has made remarkable strides in environmental conservation, climate action, sustainable development, and the rapid expansion of renewable energy.
From…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 5, 2026
रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘ईश्वर से प्रार्थना है कि वह उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा जनसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा और शक्ति प्रदान करें.’’
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं.’’
चौधरी ने कहा, ‘‘प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं.’’
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने बधाई संदेश में ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!’’
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।@myogiadityanath pic.twitter.com/YTXDuKbhBk
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) June 5, 2026
मौर्य ने कहा, ‘‘मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं.’’
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, ‘‘उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना है.’’
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राधामोहन दास अग्रवाल समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों ने योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी.
योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री समेत शुभकामना देने वाले सभी नेताओं, मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और भाजपा पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया.
उन्होंने एक पोस्ट में मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा, ‘‘स्नेहिल और हृदयस्पर्शी शुभकामना के लिए हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी.’’
इसी पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘‘विकसति उत्तर प्रदेश की निर्माण यात्रा में आपका मार्गदर्शन, विश्वास और स्नेह संबल मेरी पूंजी है. यह मेरे लिए निरंतर प्रेरणा व ऊर्जा का अक्षय स्रोत है.’’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म पांच जून 1972 को हुआ था.