scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशझारखंड के पलामू में विधवा से बलात्कार, दो आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के पलामू में विधवा से बलात्कार, दो आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

मेदिनीनगर (झारखंड), 26 जून (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में 25 वर्षीय विधवा से बलात्कार के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पलामू की पुलिस अधीक्षक (एसपी) रेशमा रमेशन ने बताया कि यह घटना बुधवार को छतरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई।

उन्होंने बताया, ‘‘पीड़िता अपनी मौसी के घर आई थी। लौटते समय दोनों आरोपी उसे जबरन एक जर्जर झोपड़ी में ले गए और उससे बलात्कार किया।’’

इसके बाद महिला ने छतरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments