scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशउत्तर प्रदेश के अमेठी में ग्राम प्रधान के पति, रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के अमेठी में ग्राम प्रधान के पति, रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या

Text Size:

अमेठी (उप्र) 28 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के भद्दौर गांव में अज्ञात मोटरसाइिकल सवार हमलावरों ने ग्राम प्रधान के पति और उनके रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अमेठी के पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने कहा कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस की एक टीम तैनात की गई है।

उन्होंने बताया कि घटना में सोमवार रात को बृजेश यादव और उनके भतीजे सुरेश यादव की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि बृजेश यादव की पत्नी ग्राम प्रधान है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं जफर सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments