बनिहाल/जम्मू, 20 जुलाई (भाषा) भारी बारिश के कारण रामबन जिले में कई स्थानों पर मिट्टी धंसने की वजह से बंद किए गए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बुधवार को फिर से खोल दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मार्ग पर अवरोध की वजह से कई वाहन वहां फंस गए थे। इनमें अमरनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों का काफिला भी शामिल था।
रामबन के पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप कुमार सेन ने बताया कि बुधवार को तड़के भारी बारिश के कारण कई इलाकों में मिट्टी धंस गई और पत्थर भी गिरे।
अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही रास्ता साफ करने के लिए कर्मियों को बुलाया गया और मशीनों की मदद से राजमार्ग पर से मलबा हटाया गया। अब फंसे हुए वाहनों को उनके गंतव्य तक जाने की अनुमति दे दी गई है।
भाषा निहारिका मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.