scorecardresearch
Monday, 2 November, 2026
होमदेशजम्मू-कश्मीर के रियासी में वीडीजी सदस्य, उसकी पत्नी की गोली लगने से मौत, जांच जारी

जम्मू-कश्मीर के रियासी में वीडीजी सदस्य, उसकी पत्नी की गोली लगने से मौत, जांच जारी

Text Size:

जम्मू, दो नवंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के एक सुदूर गांव में सोमवार शाम गोली लगने से एक ग्राम रक्षा समूह (वीडीजी) के सदस्य और उसकी पत्नी की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ग्राम रक्षा समूह ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए स्थानीय नागरिकों को हथियारों के साथ संगठित करने वाली एक व्यवस्था है।

अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि महोर तहसील के बग्गोदास स्थित ब्रालकुंड मोरा गांव में दोनों को वीडीजी सदस्य के ही हथियार से गोली लगी।

अधिकारियों के अनुसार, संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि वीडीजी सदस्य जावेद अहमद (26) अपने हथियार की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई। इस हादसे में वह और उसकी पत्नी शाहीना अख्तर (22) गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि दोनों को तुरंत स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि गोली गलती से चली थी या जानबूझकर मारी गई थी।

भाषा

सुमित माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments