कोलकाता, 31 जुलाई (भाषा) भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने शुक्रवार को कहा कि वर्षा अशोक अगलावे ने संस्थान की 54वीं महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।
वर्षा जीएसआई के 176 साल के इतिहास में उसके अध्यक्ष के रूप में नियुक्त की जाने वाली पहली महिला हैं। उन्होंने असित साहा की जगह ली है, जिन्होंने जीएसआई महानिदेशक के रूप में दो साल तक सेवा दी।
जीवाश्म वैज्ञानिक के रूप में तीन दशक से अधिक लंबा अनुभव रखने वाली वर्षा 1992 में जीएसआई से जुड़ी थीं। इससे पहले वह भारतीय खान ब्यूरो में कार्यरत थीं।
भाषा पारुल रवि कांत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.