scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशभ्रष्टाचार के प्रति संघ शासित प्रदेश प्रशासन का ‘बिल्कुल बर्दाश्त नहीं’ करने का रुख है : भटनागर

भ्रष्टाचार के प्रति संघ शासित प्रदेश प्रशासन का ‘बिल्कुल बर्दाश्त नहीं’ करने का रुख है : भटनागर

Text Size:

जम्मू, 15 अगस्त (भाषा) जम्मू क्षेत्र में सोमवार को देश का 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया। संघ शासित प्रदेश के उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने मुख्य समारोह में झंडा फहराया।

संसद द्वारा पांच अगस्त, 2019 को संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को समाप्त किए जाने का उल्लेख करते हुए भटनागर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर ने तीन साल पहले निष्पक्ष और समानता वाले शासन की यात्रा शुरू की।

उन्होंने सुरक्षा बलों के परेड का निरीक्षण किया और टुकड़ियों से सलामी ली।

स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए भटनागर ने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर बहुसांस्कृतिक और बहु-जातीय भारत का अभिन्न अंग है। पांच अगस्त, 2019 जम्मू-कश्मीर के इतिहास में नया पन्ना जोड़ता है और तभी से क्षेत्र में निष्पक्ष और समानता वाले शासन की शुरुआत हुई है।’’

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति प्रशासन ‘बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने’ का रुख अपना रहा है।

भाषा अर्पणा दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments