scorecardresearch
Sunday, 8 November, 2026
होमदेशउप्र : बांदा में अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, दो मजदूरों की मौत

उप्र : बांदा में अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, दो मजदूरों की मौत

Text Size:

बांदा, आठ नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुस गया, जिसकी चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

बांदा सदर क्षेत्र की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रतिज्ञा सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे फतेहपुर से बांदा आ रहा एक ट्रक तिंदवारी कस्बे में अनियंत्रित होकर आलमारी और बक्से की दुकान में घुस गया। उस समय दुकान में काम कर रहे मजदूर अजीम (45) और कमरुद्दीन (40) ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल ले गई, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

सीओ ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments