scorecardresearch
Monday, 3 August, 2026
होमदेशउप्र: इटावा में नाबालिग छात्रा ने फंदे से लटककर आत्महत्या की

उप्र: इटावा में नाबालिग छात्रा ने फंदे से लटककर आत्महत्या की

Text Size:

इटावा, तीन अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में केरल की मूल निवासी इंटरमीडिएट की एक छात्रा ने रविवार रात घर में फंदे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह परिजनों ने उसका शव फंदे से लटका देखा और पुलिस को सूचना दी।।

सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) केके मिश्रा ने बताया कि शिवा कॉलोनी निवासी ऐल्ड्रीना (17) ने रविवार रात अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि सुबह माता-पिता ने बेटी का श‍व फंदे से लटका देख शोर मचाया, जिसके बाद पड़ोसी एकत्र हो गए।

अधिकारी ने बताया कि पड़ोसियों की मदद से ऐल्ड्रीना का शव फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, ऐल्ड्रीना नगर के सेंट मैरी स्कूल में इंटर की छात्रा थी और उसके पिता अजय पिप्पल भी इसी स्कूल में डांस टीचर हैं।

पुलिस ने बताया कि मूल रूप से केरल निवासी अजय, पत्नी और बेटा-बेटी के साथ इटावा में किराए के मकान में रहते हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments