scorecardresearch
Monday, 26 October, 2026
होमदेशउप्र विधान परिषद चुनाव: आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान संपन्न

उप्र विधान परिषद चुनाव: आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान संपन्न

Text Size:

लखनऊ, 26 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन मतदान केंद्रों पर सोमवार को पुनर्मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी।

इन केंद्रों पर कुल 57.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

निर्वाचन अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मतदान केंद्र संख्या 20 (तहसील परिसर, खैरागढ़) पर 51.60 प्रतिशत, मतदान केंद्र संख्या 21 (क्षेत्र पंचायत कार्यालय, सैयां) पर 58.23 प्रतिशत और मतदान केंद्र संख्या 26 (क्षेत्र पंचायत कार्यालय, फतेहाबाद) पर 58.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी ने शनिवार (24 अक्टूबर) को इन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने की सिफारिश की थी।

इससे पहले, रिणवा ने बताया था कि निर्वाचन आयोग ने तीनों मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया है।

इन मतदान केंद्रों पर 23 अक्टूबर को हुए मतदान को जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 58ए(2)(ए) के तहत अमान्य घोषित कर दिया गया था। यह पुनर्मतदान ऐसे समय हुआ है, जब समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार और शनिवार को आगरा सहित कई जिलों में विधान परिषद चुनावों के दौरान अनियमितताओं व बूथ पर कब्जा करने के आरोप लगाए थे।

समाजवादी पार्टी ने शनिवार को चुनाव के दौरान बूथ पर कब्जा किए जाने को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शिकायत भी सौंपी थी।

विधान परिषद चुनावों के लिए मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।

भाषा जफर जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments