scorecardresearch
Monday, 26 October, 2026
होमदेशउप्र: सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषियों की अपील पर सुनवाई मंगलवार को

उप्र: सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषियों की अपील पर सुनवाई मंगलवार को

Text Size:

प्रयागराज, 26 अक्टूबर (भाषा) इलाहाबाद उच्च न्यायालय बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी साहिल शुक्ला और पत्नी मुस्कान की अपील पर मंगलवार को सुनवाई करेगा।

दोनों दोषियों ने मेरठ के सत्र न्यायालय द्वारा दोषी ठहराए जाने और मृत्युदंड दिये जाने के फैसले को चुनौती देते हुए अपील दायर की है।

मेरठ के जिला एवं सत्र न्यायालय ने 30 सितंबर को दोनों को दोषी ठहराया था और 14 अक्टूबर को मृत्युदंड की सजा सुनाई थी।

यह मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सौरभ राजपूत की हत्या से जुड़ा है।

दोनों ने राजपूत की हत्या करने के बाद शव को नीले रंग के प्लास्टिक के ड्रम में छिपा दिया था और उसके बाद ड्रम में सीमेंट भर दी थी।

भाषा सं राजेंद्र जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments