scorecardresearch
Wednesday, 5 August, 2026
होमदेशउप्र: नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में चचेरा भाई गिरफ्तार

उप्र: नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में चचेरा भाई गिरफ्तार

Text Size:

भदोही (उप्र), पांच अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के कोइरौना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने प्राथमिकी के हवाले से बुधवार को बताया कि कोइरौना थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय लड़की को सोमवार दोपहर घर में अकेला पाकर उसके चचेरे भाई (18) ने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा और वह बाद में फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि घटना के समय लड़की की मां श्रावण के पहले सोमवार को बाबा सेमराध नाथ धाम में दर्शन करने गई थी और शाम को उसके घर लौटने पर लड़की ने उसे घटना की जानकारी दी।

थाना प्रभारी मनीष द्विवेदी ने बताया कि परिवार ने इसे घरेलू मामला मानकर सोमवार को पुलिस को सूचना नहीं दी लेकिन लड़की की तबीयत बिगड़ने पर उसकी मां ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी।

उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है तथा पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

द्विवेदी ने बताया कि आरोपी को मंगलवार देर रात एक रिश्तेदार के यहां जाते समय सीतामढ़ी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं सलीम सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments