scorecardresearch
Monday, 2 November, 2026
होमदेशकेंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सर्वसम्मति से फिर अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सर्वसम्मति से फिर अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

Text Size:

(फाइल फोटो के साथ)

लखनऊ, दो नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक अपना दल (सोनेलाल) के सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को तीसरी बार सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।

अपना दल (एस) की ओर से जारी एक बयान के अनुसार अपना दल (सोनेलाल) का राष्ट्रीय सम्मेलन सोमवार को यहां कैसरबाग के गांधी सभागार में आयोजित किया गया।

सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के नाम का प्रस्ताव विधायक रिंकी कोल द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए उन्हें पुनः तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आरपी गौतम एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी सम्मेलन में मौजूद रहे।

सम्मेलन में पार्टी के संविधान में कई महत्वपूर्ण संशोधनों एवं बदलावों पर भी चर्चा की गई तथा आवश्यक प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक रणनीति, पार्टी के विस्तार तथा सामाजिक न्याय से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

भाषा आनन्द

राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments