scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशकेंद्रीय गृह मंत्री शाह को मिजोरम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाये

केंद्रीय गृह मंत्री शाह को मिजोरम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाये

Text Size:

आइजोल, एक अप्रैल (भाषा) मिजोरम की राजधानी आइजोल में शनिवार को विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए।

मानहानि के मामले में सजा मिलने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया गया था जिसका विपक्षी दल विरोध कर रहा है।

कांग्रेस की मिजोरम इकाई के नेताओं और पदाधिकारियों ने गांधी के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह के लामुअल या असम राइफल्स मैदान में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए प्रवेश करते ही प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाये और नारेबाजी की।

शाह ने शनिवार को 2,414 करोड़ रुपये की लागत वाली 11 परियोजनाओं में से कुछ का डिजिटल तरीके से उद्धाटन किया और कुछ की आधारशिला रखी।

भाषा

देवेंद्र शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments