scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशमानसिक तनाव के चलते अलग-अलग मामलों में दो युवकों ने की आत्महत्या

मानसिक तनाव के चलते अलग-अलग मामलों में दो युवकों ने की आत्महत्या

Text Size:

नोएडा, 19 फरवरी (भाषा) नोएडा के दो विभिन्न इलाकों में मानसिक तनाव के चलते दो युवकों ने आत्महत्या कर ली।

थाना कासना क्षेत्र के ग्राम ढाडा में रहने वाले एक 24 वर्षीय युवक ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

थाना कासना के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बुलंद शहर के नगला गांव निवासी सत्येंद्र (24 वर्ष) ने बीती रात को अज्ञात कारणों से ढाडा गांव में किराये के मकान में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।

एक अन्य घटना में, थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के सेक्टर 150 स्थित एटीएस होमक्राफ्ट नामक सोसाइटी में काम करने वाले श्रमिक ने मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक मूल रूप से जनपद कटिहार (बिहार) निवासी जतिन शर्मा है, जो सेक्टर 150 स्थित एटीएस होमक्राफ्ट नामक सोसाइटी में काम करता था।

सं सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments