scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशथाने में एक व्यक्ति की पिटाई के मामले दो पुलिसकर्मी निलंबित

थाने में एक व्यक्ति की पिटाई के मामले दो पुलिसकर्मी निलंबित

Text Size:

जयपुर, चार जुलाई (भाषा) राजस्थान के भरतपुर जिले में रूदावल थाने के एक सहायक उप पुलिस निरीक्षक और एक हेड कांस्टेबल को थाने में एक व्यक्ति की पिटाई के मामले में निलंबित कर दिया गया।

यह घटना उस वक्त हुई थी जब पीड़ित एक महिला के साथ थाने गया था। महिला दो जून को थाने में एक आपराधिक मामला दर्ज करवाने गई थी। भरतपुर के पुलिस अधीक्षक को शिकायत करने के बाद मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

सूत्रों ने बताया कि सहायक पुलिस उपनिरीक्षक राजवीर सिंह और हेड कांस्टेबल विजय पाल सिंह को सोमवार को निलंबित कर दिया गया और मामले की जांच के आदेश दिये गये हैं।

भाषा कुंज आशीष

आशीष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments