scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशझारखंड के दुमका में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

झारखंड के दुमका में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

Text Size:

दुमका, 16 मार्च (भाषा) झारखंड के दुमका जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक से मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुख्य बाजार क्षेत्र में हुई।

शिकारीपाड़ा थाने के प्रभारी अमित लकड़ा ने बताया, ‘मृतकों की पहचान हारून शेख (30) और बाबर अली शेख (45) के रूप में हुई है, दोनों पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के निवासी थे।’

लकड़ा ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments